
देश के विभिन्न राज्यों को आज मिले नए IAS अधिकारी ,पढिये पंजाब को कितने नये IAS अधिकारी मिले
किस किस राज्य को मिले नये IAS अधिकारी पढिये पूरी लिस्ट
चंडीगढ़, 3 नवंबर (विश्ववार्ता) यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2022 के पासआउट कैंडिडेट्स अब आधिकारिक तौर पर अफसर बन गए हैं। भारत सरकार की तरफ से सभी कैंडिडेट्स को कैडर अलॉट कर दिए गए हैं। वही पंजाब राज्य को नए 5 आईएएस अधिकारी मिलने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2022 के पासआउट उम्मीदवार अब आईएएस अधिकारिक तौर पर अधिकारी बन गए हैं।
केंद्र सरकार द्वारा इन सभी उम्मीदवारों को कैडर अलॉट कर दिया गया है। नए चुने गए 179 आईएएस अधिकारी को कैडर अलॉट होने से पंजाब को 5 नए आईएएस अधिकारी मिल गए हैं। पंजाब को मिले नए आईएएस अधिकारियों में कृतिका गोयल हरियाणा से, आदित्य शर्मा चंडीगढ़ से, सुनील दिल्ली से, राकेश कुमार राजस्थान व सोनम पंजाब के रहने वाले हैं। फिलहाल, अब देश के विभिन्न राज्यों को नए आईएएस अधिकारी मिलने जा रहे हैं। ये सभी 2022 बैच के आईएएस अफसर होंगे।
























