
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज पहुंच रहे है चंडीगढ़
सुरक्षा के कडे इंतजाम
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चंडीगढ़ दौरे पर हैं जहां वह एक भाजपा वर्करों द्वारा आयोजित प्रगतिशील भारत रैली को संबोधित करेंगे। शहर मे रक्षामंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कडे इंतजाम किये गये है।
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर 24 जून की रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल कामों और गरीब कल्याण मुहिम के तहत देश भर में रैलियां और कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिसके तहत ही आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं।





















