
देश के रक्षामंत्री इस तारिख को पहुंच रहे है चंडीगढ
तैयारियों मे जुटा चंडीगढ प्रशासन, सुरक्षा को लेकर कडे इंतजाम
चंडीगढ़, 19 जून (विश्ववार्ता): देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 24 जून को चंडीगढ पहुंच रहे है पता चला है कि चंडीगढ़ में जनसंपर्क मुहिम के तहत होने वाली रैलियों को रक्षामंत्री संबोधित करेगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री 24 जून दिन शनिवार शाम 4 बजे एग्जिबिशन ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। चंडीगढ प्रशासन रक्षामंत्री के चंडीगढ मे आने को लेकर तैयारियों मे जुट गया है वही सुरक्षा के भी कडे इंतजाम शुरू कर दिये गये है।
चंडीगढ़ भाजपा की कार्यकारिणी मीटिंग के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर 24 जून की रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल कामों और गरीब कल्याण मुहिम के तहत देश भर में रैलियां और कार्यक्रम किए जा रहे हैं।























