
देश के गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब की धरती पर करेगे रैली को संबोधित
रैली वाला इलाका छावनी मे तब्दील, चप्पे चप्पे पर पुलिस का कडा पहरा
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता): : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब के गुरदासपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. वहां भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। रैली वाले इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात रहेंगी। इस रैली के मद्देनजर पूरे सिविल व पुलिस प्रशासन ने दिन-रात एक किया हुआ है और सुरक्षा प्रबंधों में किसी किस्म की कोई खामी नहीं रहने दी जा रही है। पता चला है कि अमित शाह की अब तक की गुरदासपुर में यह पहली रैली होगी। उनके साथ देश के कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब के इंचार्ज विजय रुपानी के भी पहुंचने की संभावनाएं हैं।
गौरतलब है कि भाजपा की ओर से इस रैली को मोदी सरकार के नौ साल के सफल कार्यकाल के साथ जोड़ा गया है। इस रैली का नाम भी नौ साल बेमिसाल रखा गया है। दूसरी तरफ राजनीतिक हलकों में अमित शाह की इस रैली को 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ जोडकऱ देखा जा रहा है।





















