
देश के उपराष्ट्रपति आज पंजाब दौरे पर
प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े प्रबंध
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता) देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज पंजाब दौरे पर रहेगें। जिसे लेकर सुरक्ष के कडे प्रंबध किये गये है। उपराष्ट्रपति आज अमृतसर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह 12.30 बजे श्री दरबार साहिब, 2 बजे जलियांवाला बाग, 2.40 बजे दुर्गियाना मंदिर तथा उसके बाद 3.40 बजे रामतीर्थ पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति के अमृतसर दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं साथ ही किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना हो न हो इसके लिए भी प्रशासन द्वारा एक रिहसल की गई है।























