
देश के इन 12 राज्यो मे मौसम विभाग ने जारी किया जोरदार बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर
चंडीगढ़, 7 जुलाई (विश्ववार्ता):अब की बार देश मे मानसून ने एक साथ सभी राज्यो मे जोरदार दस्तक दी है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, ओडिशा समेत 12 राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, यूपी और मध्य प्रदेश में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में नौ लोग मारे गए हैं।
मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, देश का अधिकांश पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र अगले पांच दिनों तक भारी से बेहद भारी बारिश का सामना करेगा। इसमें बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, ओडिशा और बिहार के क्षेत्र शामिल हैं। पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी राज्यों गुजरात, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।





















