
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता) दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में युवा वोटर्स को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है. इस साल मतदाता दिवस का 12वां एडिशन मनाया जा रहा है. 25 जनवरी, 2011 को पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया.






















