
देशभर मे राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी ) 2024 की परीक्षा इस तारिख हो रहो रही आयोजित
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) देशभर के मेडिकल स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की पेन-पेपर आधारित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी ) 2024 पांच मई को आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार नौ मार्च तक ऑनलाइन आवेदन पत्र और फीस जमा कर सकते हैं। नीट यूजी की मेरिट स्कोर से ही एमबीबीएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस के अलावा बीएचएमएस में भी दाखिला होगा।
एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नीट यूजी-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन हो चुकी है। राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग अधिनियम 2020 की धारा 14 के अनुसार, भारतीय चिकित्सा प्रणाली के प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में सीट नीट यूजी की मेरिट से ही मिलेगी। इसी अधिनियम के तहत राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के तहत बीएचएमएस पाठ्यक्रम में भी नीट यूजी की मेरिट से दाखिला होगा। इसके अलावा सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा अस्पतालों में आयोजित किए जा रहे बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के उम्मीदवारों को भी नीट यूजी के लिए अर्हता प्राप्त करना जरूरी है। नीट यूजी स्कोर से ही चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा। नीट यूजी 2024 के आवेदन पत्र के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 1700 रुपये और ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिए 1600 रुपये फीस देनी होगी। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग व थर्ड जेंडर के लिए फीस एक हजार रुपये रहेगी।




















