
देशभर में 100 ठिकानों पर इनकम टैक्स की बडी छापेमारी
अलग-अलग राज्यों में 53 जगहों पर टीम ने एक साथ मारी रेड
रेड में आयकर ने 100 गाडिय़ों का किया इस्तेमाल
चंडीगढ 7 सिंतबर ( विश्ववार्ता) इनकम टैक्स विभाग ने आज देशभर में एकसाथ 100 ठिकानों पर छापा मारा दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश मुम्बई, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, बेंगलुरु में IT की टीम ने कई बड़े कारोबारी समूह पर छापेमार कार्रवाई की है. दरअसल ये कारोबारी टैक्स चोरी और राजनीतिक फडिंग को लेकर इनकम टैक्स की रडार पर थे. जिसके बाद बुधवार सुबह अलग-अलग राज्यों में 53 जगहों पर टीम ने एक साथ छापा मारा है. रेड में आयकर ने 100 गाड़ियों का इस्तेमाल किया है.बेंगलुरु में भी मनिपाल ग्रुप पर IT का छापा पड़ा है. बेंगलुरु में 20 से ज्यादा जगहों पर IT की तलाश जारी है.
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























