दिल्ली,6 जुलाई: (विश्ववार्ता) संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित सभी स्मारक आज जनता के लिए फिर खुल जाएंगे, जिनमें केवल ई-टिकट से प्रवेश मिलेगा और पर्यटकों की संख्या सीमित रखी जाएगी. इसके अलावा पर्यटकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा.. कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 17 मार्च से केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक और पुरातत्व स्थल बंद थे, जिनकी देखभाल एएसआई करता है.नियम के मुताबिक प्रवेश द्वार पर हाथ धोने या सैनिटाइज करने और थर्मल स्कैनिंग की अनिवार्य व्यवस्था होगी. दिल्ली की कुतुब मीनार और लाल किले में प्रति स्लॉट अधिकतम 1500 लोगों को प्रवेश की इजाजत होगी.
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...