
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। जो रूट 49 और जॉनी बेयरस्टो 6 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अब भी भारत से 245 रन पीछे है। बता दें कि भारत ने दूसरे दिन का खेल 276/3 से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसके धड़ाधड़ चार विकेट गिर गए। केएल राहुल 129 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन भारत ने 88 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए। इस तरह भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमटी।



















