चंडीगढ, 15 मार्च (विश्ववार्ता) l एक्ट्रेस गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह जल्द माता-पिता बनने वाले हैंl यह उनका दूसरा बच्चा होगाl गीता बसरा की डिलीवरी जुलाई में होगीl अभिनेत्री गीता बसरा और क्रिकेटर पति हरभजन सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैंl गीता बसरा ने इस बात की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर दीl फोटो शेयर कर गीता बसरा ने लिखा, ‘जुलाई 2021 में आ रहा हैl’ इस फोटो में हरभजन सिंह के अलावा उनकी बेटी हिनाया हीर प्लाहा और गीता बसरा भी नजर आ रही हैl हिनाया ने एक टी-शर्ट पकड़ रखा हैl जिसमें लिखा है, ‘जल्द मैं बड़ी बहन बन जाऊंगीl’ इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गयाl फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया और क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी दोनों को बधाई दी हैl























