
इंग्लैंड का स्कोर 0-2
अहमदाबाद 25 फऱवरी (विश्व वार्ता) भारत ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की है. अक्षर पटेल ने पारी के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया है. उन्होंने जैक क्रॉउली को क्लीन बोल्ड किया. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जॉनी बेयरस्टो भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए. वो महज दो गेंद खेलकर आउट हो गए. अक्षर ने उन्हें भी बोल्ड किया. इंग्लैंड का स्कोर 0-2 है.




















