
मैनचेस्टर, 8 अगस्त (विश्ववार्ता) पहली पारी में 107 रनों से पिछडऩे के बाद तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने दूसरी पारी में पाकिस्तान के 8 विकेट 137 रन पर निकालकर पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड को मैच में लौटाया. पाकिस्तान के पहली पारी के 326 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम 219 रनों पर आउट हो गई, जिससे मेहमान टीम को पहली पारी में 107 रनों की बढ़त मिल गई.
पाकिस्तान के लिए लेग स्पिनरों यासिर शाह ने चार और शादाब खान ने दो विकेट लिये, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान की दूसरी पारी इंग्लैंड के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने चरमरा गई. उसने 8 विकेट 137 रन पर गंवा दिये और अब उसके पास कुल 244 रन की बढ़त है, जबकि दो दिन का खेल बाकी है.
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...






















