सोनाली फोगाट की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे
दुष्कर्म के बाद की गई थी सोनाली की हत्या! भाई ने पीए सुधीर सांगवान पर लगाया सनसनीखेज आरोप
पूरे मामले में गोवा के CM प्रमोद सावंत का बयान आया सामने
चंडीगढ़, 24 अगस्त (विश्ववार्ता) सोनाली फोगाट की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। सोनाली फोगाट की मौत मामले में अब उनका दुष्कर्म होने और ब्लैकमेल किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। सोनाली के छोटे भाई फतेहाबाद के गांव भूथनकलां निवासी रिंकू ढाका ने सोनाली के PA सुधीर सांगवान व उसके दोस्त सुखविंदर पर खाने में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। वहीं इस पूरे मामले में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत की विस्तृत जांच कर रही है। बतां दे कि भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट के निधन से उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव की बिटिया की मौत से हर कोई स्तब्ध है।
























