दुर्ग में बच्चा चोरी के शक में 3 साधुओं की पिटाई
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता)छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. भीड़ ने साधु के भेष में दिखे 3 लोगों की जमकर पिटाई कर दी. तीनों खून से लथपथ हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों साधु रास्ता भटक कर बस्ती में पहुंच गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने किसी तरह साधुओं को वहां से बचाकर निकाला। इस मामले में भिलाई-3 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।