विश्ववार्ता की पूरी टीम आप से निवेदन करती है ज्यादा जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले और कोविड-19 के नियमों का पालन करे।
1 करोड़ 39 लाख 10 हजार 488 से ज्यादा लोगो ने कोरोना को हराया
7 लाख 52 हजार 372 से ज्यादा लोग कोरोना से जिंदगी की बाजी हारे
दिल्ली, 14 अगस्त (विश्ववार्ता): दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 7 लाख 79 हजार 917 के करीब मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से पूरी दुनिया मे 7 लाख 53 हजार 394 से ज्यादा लोग जिंदगी की बाजी हार गये ब्रिटेन सरकार ने संक्रमण से हुई मौतों का नया आंकड़ा जारी किया। इसमें पहले के मुकाबले 5377 मौतें कम दिखाई गई हैं। मौतों के आंकड़े बदलने के बावजूद ब्रिटेन में मृतकों की संख्या यूरोप में सबसे ज्यादा है। सरकार ने आंकड़ों में बदलाव पर कहा है कि पुराने डेटा में ऐसे मृतकों को शामिल कर लिया गया था जो संक्रमण से ठीक हो चुके थे। अब यहां मौतों की कुल संख्या 46 हजार 706 से घटकर 41 हजार 329 हो गई है।
10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 53,60,302 | 1,69,131 | 28,12,603 |
ब्राजील | 31,70,474 | 1,04,263 | 23,09,477 |
भारत | 23,95,471 | 47,138 | 16,95,860 |
रूस | 9,02,701 | 15,260 | 7,10,298 |
साउथ अफ्रीका | 5,68,919 | 11,010 | 4,32,029 |
मैक्सिको | 4,98,380 | 54,666 | 3,36,635 |
पेरू | 4,98,555 | 21,713 | 3,41,938 |
कोलंबिया | 4,22,519 | 13,837 | 2,39,785 |
चिली | 3,78,168 | 10,205 | 3,51,419 |
स्पेन | 3,76,864 | 28,579 | उपलब्ध नहीं |