*** विश्ववार्ता की पूरी टीम आपसे विन्रम निवेदन करती है कि अगर देश मे कोरोना से जंग को जीतना है तो प्लीज घर से बाहर मत निकलिये, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहिये तभी हम कोरोना को हरा सकते है।***
कोरोना को हराना है, घर से बाहर नही जाना है।

संक्रमितों का आकंडा 31 लाख के पार
9 लाख लोगो ने कोरोना को हराया
दिल्ली, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता): दुनिया में कोरोनावायरस का आतंक मौत बनकर बरस रहा है। कोरोना से पूरी दुनिया मे अब तक 2 लाख 17 हजार 533 लोगो की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमितों का आंकडा भी 30 लाख 64 हजार 147 हो गया हैं। जबकि इन सबके बीच 9 लाख 22 हजार 276 लोगो ने कोरोना को हराकर घर वापिसी की है।
वहीं बात करे ऑस्ट्रेलिया की 6,738 संक्रमित व मौते 88 हुई है, कनाडा मे संक्रमितों की संख्या 50,026 मौते 2,859 हो गई है।
| देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
| अमेरिका | 10,35,765 | 59,266 | 1,39,927 |
| स्पेन | 2,32,128 | 23,822 | 1,23,903 |
| इटली | 2,01,505 | 27,359 | 68,941 |
| फ्रांस | 1,65,911 | 23,660 | 45,513 |
| जर्मनी | 1,59,239 | 6,177 | 1,17,400 |
| ब्रिटेन | 1,57,149 | 21,092 | उपलब्ध नहीं |
| तुर्की | 1,14,653 | 2,992 | 38,809 |
| रूस | 93,558 | 867 | 8,456 |
| ईरान | 92,584 | 5,877 | 72,439 |
| चीन | 82,836 | 4,633 | 77,555 |





















