*** विश्ववार्ता की पूरी टीम आपसे विन्रम निवेदन करती है कि अगर देश मे कोरोना से जंग को जीतना है तो प्लीज घर से बाहर मत निकलिये, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहिये तभी हम कोरोना को हरा सकते है।***
मरने वालों की संख्या बढकर हुआ 2 लाख 75 हजार के पार
13 लाख से ज्यादा लोगो ने कोरोना को हराया
दिल्ली, 9 मई (विश्ववार्ता): दुनिया में कोरोनावायरस का आतंक मौत बनकर बरस रहा है। कोरोना से पूरी दुनिया मे अब तक 2 लाख 75 हजार 971 लोगो की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमितों का आंकडा भी 40 लाख 10 हजार 694 पार कर गया हैं। जबकि इन सबके बीच 13 लाख 82 हजार, 347 लोगो ने कोरोना को हराकर घर वापिसी की है।
ऑस्ट्रेलिया की 6,914 संक्रमित व मौते 97 हुई है, कनाडा मे संक्रमितों की संख्या 66,434, मौते 4 हजार 569 व पाकिस्तान मे 26 हजार 434 संक्रमित व 599 मौते हो गई है।
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 13,21,707 | 78,610 | 2,20,316 |
स्पेन | 2,60,117 | 26,299 | 1,68,269 |
इटली | 2,17,185 | 30,201 | 99,023 |
ब्रिटेन | 2,11,364 | 31,241 | उपलब्ध नहीं |
रूस | 1,87,259 | 1,723 | 26,608 |
फ्रांस | 1,74,791 | 25,987 | 55,027 |
जर्मनी | 1,69,430 | 7,392 | 1,41,700 |
ब्राजील | 1,35,773 | 9,190 | 55,350 |
तुर्की | 1,33,721 | 3,641 | 82,984 |
ईरान | 1,03,135 | 6,486 | 82,744 |