
स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी सिविल सर्जनों को आदेश जारी
कोविड के नए वैरिएंट के बाद चंडीगढ़ में भी अलर्ट
चंडीगढ़, 22 दिसंबर (विश्ववर्ता) दुनिया मे एक बार फिर कोरोना ने लोगो मे डर व दहशत का माहौल पैदा कर दिया है जिस तरह से चीन मे कोरोना ने हाहाकार मचा दिया है इसे देखते हुए भारत सरकार ने बैठक कर राज्यो को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिये है। पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी सिविल सर्जनों को आदेश जारी किया है। चंडीगढ़ सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की एडमिनिस्ट्रेशन ब्रांच ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के तहत कोविड 19 के लिए टेस्टिंग को बढ़ाने के लिए कुछ कदम उठाए गए हैं।
अब पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में कोविड का पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक ने इस बाबत सभी अस्पतालों को आदेश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रणजीत सिंह घोतड़ा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी सिविल सर्जनों को इस बाबत पत्र जारी किया गया है।























