दुनिया में पहली बार भारत में पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक इंजेक्शन का सफल
परीक्षण एक बार यह टीका लेने पर करीब इतने तक गर्भनिरोधक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी
चंडीगढ़, 20 अक्तूबर (विश्ववार्ता)पुरुषों के लिए दुनिया के पहले गर्भनिरोधक टीके का भारत में सफल परीक्षण किया गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा बनाए गए टीके को पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावशाली पाया गया है। बायोमेडिकल शोध करने वाली भारत सरकार की अग्रणी संस्था आईसीएमआर ने कहा है कि उन्हें ‘रिवर्स इन्हिबीशन ऑफ स्पर्म अंडर गाइडेंस’(रिसुग) के परीक्षण में लगभग सात साल का समय लगा।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च पिछले 7 साल से 303 स्वस्थ पुरुषों पर इस वैक्सीन का परीक्षण कर रहा था। अब इस इंजेक्शन का नतीजा सफल रहा है। अच्छी बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति एक बार यह टीका ले लेता है तो उसे 13 साल तक गर्भनिरोधक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका मतलब यह है कि वह पुरुष अगले 13 साल तक न तो पिता बनेगा और न ही किसी महिला को गर्भवती करेगा। इंजेक्शन की इस सफलता से महिलाओं को कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। अब तक ज्यादातर मामलों में गर्भनिरोधक की जिम्मेदारी महिलाओं पर होती है। उन्हें इन सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
























