
दुनिया भर मे मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई हुआ अलर्ट
चंडीगढ, 25 मई (विश्व वार्ता) कोरोनावायरस के बाद एक नया खतरा फिर से दुनिया पर मंडराने लगा है मंकीपॉक्स का।मंकीपॉक्स दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। भारत में अभी इसका कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। इसके बावजूद चंडीगढ पीजीआई को मंकीपॉक्स केसों को लेकर सजग रहने को कहा गया है। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि वह मंकीपॉक्स बीमारी को लेकर ऐसे संदिग्ध केसों पर नजर रख रहा है।





















