दुनिया को अलविदा कहने बाद भी 16 महीने का रिशांत जाते-जाते दे गया 2 लोगों को नई जिंदगी
दो घरों के चिराग को रोशन कर गया रिशांत
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता)पांच बहनों के इकलौते भाई व 16 महीने के रिशांत की जो सबसे कम उम्र का अंग दाता बन गया है। एम्स दिल्ली के डाक्टरों द्वारा ब्रेन डैड घोषित करने के बाद बच्चे के अंगों को दान किया गया, जिसका इस्तेमाल 2 मरीजों को नया जीवन देने के लिए किया जाएगा। गिरने की वजह से बुरी तरह घायल हुआ 16 महीने का रिशांत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन इस दुनिया को अलविदा कहने बाद भी वह दो लोगों को नई जिंदगियां दे गया। सबसे कम उम्र का अंगदाता बना रिशांत जाते-जाते अपनी पीछे दो लोगों को नई जिंदगी दे गया। एम्स के चिकित्सकों के अनुसार रिशांत के गुर्दों और यकृत को दो अन्य बच्चों को लगाया गया है। बच्चा जाते-जाते दो घरों के चिराग को रोशन कर गया।
























