विश्ववार्ता की पूरी टीम आप से निवेदन करती है ज्यादा जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले और कोविड-19 के नियमों का पालन करे।
7 लाख 44 हजार 691 से ज्यादा लोग कोरोना से जिंदगी की बाजी हारे
1 करोड़ 34 लाख 27 हजार 266 से ज्यादा लोगो ने कोरोना को हराया
दिल्ली, 12 अगस्त (विश्ववार्ता): कोरोनावायरस का कहर दुनिया पर मौत बनकर बरस रहा है, दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 5 लाख 5 हजार 143 के करीब मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से पूरी दुनिया मे 7 लाख 44 हजार 691 से ज्यादा लोग जिंदगी की बाजी हार गये है। इनमें 1 करोड़ 34 लाख 27 हजार 266 ठीक भी हो चुके हैं।
जापान में दो हफ्ते बाद पहली बार एक दिन में 1 हजार से कम मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। बीते 24 घंटे में यहां 196 नए मामले और 5 मौतें हुईं। अब तक देश में 49 हजार 630 मामले सामने आए हैं और 1065 लोगों की जान गई है। यहां राजधानी टोक्यो सबसे ज्यादा प्रभावित है। ब्राजील में 24 घंटे में 22 हजार 48 नए मामले सामने आए हैं और 703 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख 57 हजार 470 हो गया है। मौतों का आंकड़ा 1 लाख 1 हजार 752 हो गया है। यहां शुरुआत के तीन महीने में 50 हजार मौतें हुईं थी, लेकिन सिर्फ 50 दिनों में ही मौतों का आंकड़ा डबल हो गया। इसके बावजूद देश में दुकानें और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी गई है।
10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 5,305,957 | 1,67,749 | 27,19,695 |
ब्राजील | 3,112,393 | 1,03,099 | 21,63,812 |
भारत | 23,28,405 | 46,188 | 16,36,614 |
रूस | 8,97,599 | 15,131 | 7,03,175 |
साउथ अफ्रीका | 5,63,598 | 10,621 | 4,17,200 |
मैक्सिको | 4,85,836 | 53,003 | 3,27,993 |
पेरू | 4,83,133 | 21,276 | 3,29,404 |
कोलंबिया | 3,97,623 | 13,154 | 2,21,485 |
चिली | 3,76,616 | 10,178 | 3,49,541 |
स्पेन | 3,73,692 | 28,581 | उपलब्ध नहीं |