
दुनिया के कई देशों में वॉट्सऐप सर्विस डाउन
सर्वर डाउन होने के बाद यूजर्स नहीं भेज पा रहे मैसेज …
चंडीगढ़, 25 अक्तूबर (विश्ववार्ता): दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस Whatsapp का सर्वर डाउन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मेटा कंपनी के स्वामित्व वाले Whatsapp सर्विस कुछ देर पहले ही बंद हुई है। जैसे ही व्हाट्सअप का सर्वर डाउन हुआ। ट्विटर पर यह ट्रेंड करने लगा। फेसबुक या मेटा कंपनी की ओर से अभी कोई इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।। वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के मुताबिक तीन हजार से ज्यादा लोगों ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। वॉट्सऐप के काम न करने की खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है। दुनियाभर में वॉट्सऐप के 2 अरब से ज्यादा एक्टिव मंथली यूजर्स हैं।























