
दुनिया का सबसे बुजुर्ग आदमी ने दुनिया को कहा अलविदा
उम्र जानकर आप भी होंगे हैरान
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता) दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जॉन टिनिसवुड हाल ही में दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी बने हैं. इसी हफ्ते वेनेजुएला के 114 साल के जॉन विसेंटे पेरेज का देहांत हुआ था इसके बाद अब ब्रिटेन के टिनिसवुड दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी हो गए हैं. उन्होंने अपने लंबे और स्वस्थ्य जीवन का श्रेय कई बातों को दिया है. जिसमें हफ्ते में एक दिन मछली और चिप्स से पेट भरने की आदत भी है. उनका कहना है कि लंबे जीवन का राज हर चीज में संयम रखने में है।
द्वितीय विश्व युद्ध देख चुके इस बुजुर्ग का कहना है कि लंबे जीवन का राज हर चीज में संयम रखने में है.
टिनिसवुड का कहना है कि हर चीज में संयम रखना और अति ना करने के साथ लगातार सक्रिय रहना जरूरी है. दिन भर केवल कुर्सी पर बैठना सही नहीं है। हाल ही में दूसरे नंबर के सबसे बुजुर्ग जापान के किसाबूरो सोनोबे का भी देहांत हुआ है. टिनिसवुड के परिवार वालों ने इस मौके पर उनके लंबी उम्र पर गर्व जाहिर करते हुए कहा कि वे बहुत भाग्यशाली हैं कि टिनिसवुड उनके साथ हैं. इसके साथ ही परिवार ने टिनिसवुड की देखभाल करने वालों को भी धन्यवाद दिया।





















