
महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज नही रहे
संगीत प्रेमियों में शोक की लहर
दिल्ली 17 जनवरी (विश्ववार्ता) : महान कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज अब नही रहे है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 वर्षीय बिरजू महाराज ने देर रात दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने यह जानकारी दी।





















