
दिवाली से पहले चंडीगढ प्रशासन ने बंद दोपहिया वाहनों की रजिस्ट्रेशन से रोक हटाई
चंडीगढ़, 9 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ प्रशासन ने चंडीगढवासियों को दिपावली पर खुशियां मनाने का अवसर दे दिया है और पिछले 29 अक्टूबर से चंडीगढ़ में बंद दोपहिया वाहनों की रजिस्ट्रेशन आज से फिर खोल दी गई। चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत दोपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर लगी कैंपिंग को त्योहारों के सीजन को देखते हुए गुरु पर्व 27 नवंबर तक हटा दिया है। पिछले दिनों कई लोगों ने चंडीगढ़ में दोपहिया वाहन खरीदने के लिए बुकिंग कराई हुई थी। लेकिन रजिस्ट्रेशन बंद होने के कारण वह डिलीवरी नहीं ले पा रहे थे। आज करीब 400 बहनों का रजिस्ट्रेशन होने का संभावना है।
नगर प्रशासन ने राजनीतिक दलों के बार बार आग्रह पर बुधवार को सायं ईवी पॉलिसी के तहत पेट्रोल व डीजल से चलने वाले वाहनों की रजिस्ट्रेशन पर लगाई गई पाबंदी पर 27 नवंबर तक लगाई रोक को हटा दिया गया है। ऑटो डीलर्स एसोसिएशंस व व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा व भाजपा पार्टी नेतृत्व का किया धन्यवाद।
वहीं इस कैपिंग पर पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. एस.एस. आहलूवालिया ने भी प्रशासक से गुहार लगाई की कि वह ईवी पालिसी की आड़ में शहर के आटोमोबाइल डीलर्स की मांग व शहरवासियों की ओर से फैस्टिवल सीजन में पेट्रोल के वाहनों के पंजीकरण पर लगाई कैपिंग को तत्काल हटाकर उन्हें राहत दें। यहीं नहीं कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने भी प्रशासक पुरोहित से पेट्रोल व डीजल के वाहनों के पंजीकरण पर लगाई कैपिंग को तत्काल खत्म करने की गुहार लगाई थी।





















