
दिवाली को लेकर पी.जी.आई. ने बढ़ाई एमरजैंसी सेवाएं
चंडीगढ,23 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) दिवाली को देखते हुए पी.जी.आई. एडवांस आई. सेंटर में सभी एमरजैंसी सर्विसेज को बढ़ा दिया गया है ताकि एमरजैंसी में इलाज में देरी न हो। इसके लिए विभाग ने डाक्टर्स की स्पेशल एमरजेंसी ड्यूटी बढ़ा दी हैं, जो 24 घंटे राउंड द क्लॉक काम करेंगे। पी.जी.आई. की ओर से कहा गया है कि एमरजैंसी में मरीज एडवांस आई सेंटर में किसी भी वक्त आ सकता है 0172-2756117 पर संपर्क कर सकता है। वहीं मेन एमरजेंसी व ट्रॉमा की सर्विसेज पहले की तरह काम करती रहेगी।























