
दिवाली पर पटाखों से घायल इतने मरीज आये चंडीगढ पीजीआई
पिछले 2 सालों के मुकाबले ज्यादा मामले
चंडीगढ, 25 अक्तूबर (विश्ववार्ता): इस दिवाली पर चंडीगढ पीजीआई मे पटाखो से घायल मरीजों की संख्या मे काफी बडा इजाफा हुआ है। । पीजीआई में पिछले 24 घंटों में कुल 28 केस आई इंजरी के आए हैं। क्कत्रढ्ढ के एडवांस्ड आई सेंटर में दिवाली वाले दिन सुबह 8 बजे से लेकर आज सुबह 8 बजे तक यह मरीज आए हैं। इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। 24 घंटे में आए इन 28 मरीजों की आंखों में पटाखे चलाते समय इंजरी आई है। कुल आए मरीजों में से 17 ट्राईसिटी के थे। जिनमें चंडीगढ़ से 11, एवं पंचकूला तथा मोहाली से 6 मरीज थे। बाकी मरीजों में पंजाब से 3, हरियाणा से 5 एवं हिमाचल प्रदेश से 3 मरीज आए थे।























