
दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को धमकी देने वाला गिरफ्तार
चंडीगढ 7 सिंतबर ( विश्ववार्ता)पंजाब के मानसा जिले की पुलिस ने सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह को धमकी देने वाले व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को राजस्थान से काबू किया गया है। पंजाब पुलिस उसे हिरासत में लेकर मानसा पहुंच गई है। अब उससे पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि उक्त आरोपी लॉरेंस गैंग का गुर्गा है। इसने ईमेल के जरिए सिद्धू के पिता को कहा था कि अगर वह लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया की सिक्योरिटी को लेकर कुछ बोले तो उनका हाल भी उनके बेटे जैसे किया जाएगा।























