
दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना इस तारिख को हो रहा है रिलीज
म्यूजिशियन सलीम मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर दिया अपडेट
Jaandi Vaar इस दिन होगा रिलीज,पढिये
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) म्यूजिशियन सलीम मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर ये अपडेट दिया है कि दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना अगले महीने की 2 तारिख को रिलीज करेंगे. इंस्टाग्राम पर सलीम मर्चेंट ने एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह बताते नजर आ रहे हैं कि उन्हें सिद्धू मूसेवाला संग क्यों कोलैबोरेट किया था अफसाना खान ने गाने के लिए सिद्धू की सिफारिश की थी। मर्चेंट ने साझा किया कि वह सिद्धू की कला, गीतों, लोगों और समुदाय के जुनून से प्रभावित हुए और कुछ ही समय में उन्होंने गाने को रिकॉर्ड करने का फैसला किया। यह गाना सचिन आहूजा के चंडीगढ़ स्थित स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया था























