

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना हुआ रिलीज
चंद मिनटों में मिले इतने लाख व्यूज, फैंस हुए इमोशनल
चंडीगढ़, 12 नवंबर (विश्ववार्ता) दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने आज दिवाली के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। आपको बता दें कि दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना वॉच आउट यानी कि दिवाली के दिन रिलीज हो गया है। इस गाने को लेकर फैंस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज होते ही गाना वायरल हो गया। मूसेवाला की मौत के बाद यह 5वां गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को रिलीज हुई अभी 2 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं और इसे 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. गाना फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भुनकर हत्या कर दी गई थी. उसके बाद से उनके कुछ गाने रिलीज किए जा चुके हैं. अब दिवाली के मौके पर फैंस के लिए सिद्धू मूसेवाला के तरफ से ये खास तोहफा है. गाने का टाइटल वॉचआउट है।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला एक पॉपुलर पंजाबी सिंगर थे दुनियाभर के यूथ के बीच उनकी पॉपुलैरिटी थी मई, 2022 में जब वे आउटिंग पर थे और थॉर से सफर कर रहे थे उस दौरान उन पर गोलियां बरसा दी गई थीं और उनकी हत्या कर दी गई थी इस केस में गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया था। सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए फैंस आज भी गुहार लगाते हैं उनका ये गाना सुनकर फैंस एक बार फिर से इमोशनल हो गए मूसेवाला ने फैंस की आंखें त्योहार के दिन नम कर दीं।























