
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गीत ‘जांदी वार’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर
गीत की रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ 31 अगस्त ( विश्ववार्ता) दिवंगत पंजाबी सुप्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला के नए गाने ‘जांदी वार’ के रिलीज पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। साथ ही सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाने के संबंध में सभी प्रचार सामग्री और विज्ञापनों को हटाने का निर्देश दे दिए हैं। बता दें कि हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने इस गाने की रिलीज डेट शेयर की थी। इस बात से मूसेवाला के माता-पिता ने आपत्ति जताई थी और कोर्ट से गाने पर रोक लगाने की मांग भी की थी।
कोर्ट में लंबी बहस के बाद रिलीज पर रोक लगाने के आदेश दिए गए. कोर्ट के आदेश में सारे एड हटाने का भी निर्देश दिया गया. सिद्धू मूसेवाला के पिता का कहना है कि अभी वह अपने बेटे की मौत का केस लड़ रहे हैं. इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं ऐसे में अपना पूरा फोकस केस पर ही लगाया चाहते हैं.























