
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी
गर्भवती है दिवंगत मां चरण कौर, जल्द गंूजेगी घर मे किलकारियां
मूसेवाला परिवार को मिलेगा वारिस
चंडीगढ, 27 फरवरी (विश्ववार्ता) दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती हैं और वे अगले महीने बच्चे को जन्म देंगी। इस बात की पुष्टि गायक के ताया चमकौर सिद्धू ने की।
मूसेवाला की मां चरण कौर ने आईवीएफ की मदद से गर्भ धारण किया है और वे मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। फिलहाल अभी तक सारे नतीजे पॉजिटिव हैं। इस कारण मूसेवाला के अभिभावक पिछले कई महीनों से नजर नहीं आए हैं और न ही वे अपने बेटे के प्रशंसकों से मिले हैं। ताया चमकोर सिद्धू का कहना है कि वे परमात्मा से शुक्रगुजार हैं कि जल्द ही उनके घर नई खुशी का प्रवेश होने वाला है।
सिद्धू मूसेवाला के घर पर नन्हा मेहमान आने वाला है। उनके माता-पिता सिद्धू मूसेवाला के बाद अपने खानदान के वारिस का स्वागत करने वाले हैं. इस बात की जानकारी खुद सिद्धू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने दी है. हालांकि उनके पिता ने अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा है. उन्होंने सिक्योरिटी के मद्देनजर फिलहाल इस बारे में बात करने से मना किया है. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां IVF तकनीक के जरिए बच्चे को जन्म देंगी।























