
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का जल्द रिलीज हो रहा है चौथा गाना
फैंस मे छाई खुशी की लहर
चंडीगढ़, 3 जुलाई (विश्ववार्ता) दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए बडी खुशखबरी सामने आ रही है कि मूसेवाला का चौथा गाना जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। इस गाने ‘चोरनी’ को लेकर रैपर डिवाइन ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। सिद्धू मूसेवाला की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, ”दिल से…से स्पेशल गाना है मेरे लिए।
यह भी बता दें सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पहला गाना 23 जून को, दूसरा गाना 8 नवंबर को व तीसरा गाना 7 अप्रैल 2023 को रिलीज हुआ था।























