दिल्ली NCR, चंडीगढ़ और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में हिली धरती, लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता) दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दस सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की 5.4 मापी गई है।
भूकंप के झटके दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए. इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए श्रीनगर से स्थानीय निवासी ने बताया, “भूकंप से स्कूल के बच्चे घबरा गए, दुकानों में जो लोग थे वे बाहर आ गए. पिछले हफ्ते भी ऐसा ही हुआ था. आज के झटके ज्यादा तेज थे. पिछले कई महीनों से लगातार ये हो रहा है.”