
इस वक्त की बडी खबर
दिल्ली CM केजरीवाल के खिलाफ एक्शन के बाद अब AAP के एक और नेता पर ईडी का शिकंजा
चंडीगढ़, 23 मार्च (विश्ववार्ता)आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बीच पार्टी के एक और विधायक पर आयकर विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। आप के मटियाला से विधायक गुलाब सिंह यादव पर आईटी ने शिकंजा कसा है।विभाग ने सुबह विधायक के घर पर छापा मारा. बता दें, ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल को लगातार 9 बार समन भेजने के बाद गुरुवार देर शाम 10 वीं बार समन लेकर उन के घर पहुंची उनके घर की तलाशी ली और 2 घंटे लगातार चली पूछताछ के बाद ईडी ने सीएम को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि गुलाब सिंह यादव के खिलाफ एक्शन ऐसे वक्त पर हुआ है, जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. उन्होंने एक्स पर दिल्ली सीएम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही काल है और वह अरविंद केजरीवाल हैं.
उधर, अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ईडी ने कोर्ट में दावा किया कि कथित आबकारी घोटाला केस में अपराध से हासिल हुई कमाई की ‘बड़ी लाभार्थी’ रही आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग कराने के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री होने का फायदा उठाया. हालांकि, आप की ओर से दावा किया गया, “जन क्रांति की लौ कायर तानाशाह का तख्त गिरा देगी.”
https://twitter.com/GulabMatiala/status/1771243247983071329?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1771243247983071329%7Ctwgr%5E7735c7dd22439178d75aa1a48f32d97d477171d2%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fed-raids-on-gulab-singh-yadav-1957292






















