
दिल्ली सीएम केजीरवाल आज आयेगें हरियाणा , सुरक्षा को लेकर किए पुख्ता इंतजाम
चंडीगढ़, 28 जनवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा के जींद के एकलव्य स्टेडियम में आज आम आदमी पार्टी की रैली होगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि रैली में सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने कहा यह किसी शरारतीतत्व का काम है। इस प्रकार के पोस्टरों से कोई फर्क नहीं पड़ता। पूरे देश का पता है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में विकास के कितने काम करवाए हैं। इस प्रकार के शरारतीतत्व ऐसा काम करते रहते हैं।
ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी राजनीति पार्टी की रैली से पहले उसके विरोध में इस तरह के पोस्टर लगे हों। सभी पार्टियां अपनी-अपनी रैली करती हैं, लेकिन किसी भी दूसरी पार्टी ने रैली करने वाली पार्टी के विरोध में ऐसे पोस्टर नहीं लगाए हैं। अब देखना होगा कि इस रैली पर इन पोस्टरों का क्या असर पड़ता है या फिर यह किसी शरारतीतत्व का काम है।























