
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने पंजाबवासियों के लिए जारी किया संदेश
चंडीगढ 10 फरवरी (विश्ववार्ता) ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी पार्टियों जोरशोर से प्रचार कर रही है। पंजाब मे इस बार चुनाव बेहद ही दिलचस्प होने वाला है। वही दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाबवासियों के लिए एक संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने आप को वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में 26 साल राज किया। इतने साल कम नहीं होते। इनको 5 साल और देने से कुछ नया नहीं होने वाला है। इस बार नई पार्टी को वोट देकर देखो।






















