
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
दिल्ली सीएम केजरीवाल की पत्नी और बेटी आज आयेगी पंजाब दौरे पर
भगवंत मान के लिए करेगी चुनाव प्रचार
चंडीगढ 11 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पूरी तरह सज गया है और पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हलचल तेज हो गई है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और बेटी हर्षिता आज पंजाब दौरे पर आ रही हैं। आज दोनों संगरूर जिले के धुरी क्षेत्र पहुंचेंगी, जहां वह भगवंत मान के लिए प्रचार करेगी।























