
दिल्ली सीएम केजरीवाल का स्कूली बच्चो को लेकर बडा ऐलान
चंडीगढ़, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज स्कूली बच्चो को लेकर बडा ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार अंग्रेजी में कमजोर और खराब संचार कौशल वाले छात्रों के लिए स्पोकन इंग्लिश कोर्स शुरू कर रही है.
उन्होने कहा कि हम नहीं चाहते कि सरकारी स्कूल के बच्चे अंग्रेजी बोलने में पीछे रहे. उन्होंने कहा कि अगले एक साल में पहले चरण में हम 50 केंद्रों पर एक लाख छात्रों को स्पोकन इंग्लिश में प्रशिक्षित करेंगे, जिसका बाद में विस्तार किया जाएगा. यह दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी की ओर से पेश किया जाएगा.






















