
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के हरियाणा पहुंचने पर एसवाईएल मुद्दे पर राजनीति गर्माई
पंजाब सीएम भगवंत मान भी पहुंचे हिसार
चंडीगढ 7 सिंतबर ( विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा के हिसार पहुंचे। केजरीवाल के हिसार आने से एसवाईएल पर राजनीति गर्मा गई है। आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई ने खुले दरबार में अरविंद केजरीवाल को चुनौती देेते हुए कहा कि अगर वह एसवाईएल का पानी हरियाणा को दिलवा देते हैं तो वह उनके मंच पर चढ़ जाएंगे। कुलदीप बिश्नोई के इस बयान से एसवाईएल पर राजनीति तेज हो गई है।
आज हिसार पहुंचने पर आप नेता अशोक तवंर ने उनका स्वागत किया। हरियाणा की धरती पर दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री आज अपना सियासी कद दिखाएंगे। अब एक बार फिर केजरीवाल हिसार आए हैं। वह हिसार में दो दिन रहेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे हैं। केजरीवाल और भगवंत मान पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रूकेंगे।























