
दिल्ली सीएम केजरीवाल आज पंजाब सीएम मान के साथ कुल्लू में निकालेंगे तिरंगा यात्रा
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद अब आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल शिक्षा मंत्री के गृह जिला कुल्लू में भी गरजेंगे। केजरीवाल 25 जून यानी शनिवार को कुल्लू आएंगे। केजरीवाल शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जिला मुख्यालय ढालपुर में तिरंगा यात्रा का आगाज करेंगे।





















