
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से मिली बडी राहत
जानिये क्या है पूरा मामला
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं अरविंद केजरीवाल
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता) दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को गोवा कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. 2017 के गोवा चुनाव में केजरीवाल ने बयान दिया था कि “पैसे सबसे ले लो और वोट झाड़ू को देना’ इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ दर्ज स्नढ्ढक्र को गोवा कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
यह मामला गोवा विधानसभा चुनाव 2017 से जुड़ा हुआ है. तब चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा में कहा था कि पैसे सबसे ले लेना और वोट झाड़ू को देना. उनके इस बयान की उस वक्त काफी आलोचना हुई थी. विपक्षी दलों ने ने इस पर केजरीवाल और आप को काफी घेरा था. इसी भाषण को लेकर उनके खिलाफ गोवा पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज करवाई गई थी. इस केस की सुनवाई करीब 7 साल से चल रही थी. आखिरकार शनिवार (6 अप्रैल 2024) को कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया.
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अभी दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्हें ईडी ने पिछले महीने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था. ईडी का कहना है कि शराब घोटाले में केजरीवाल भी शामिल थे.























