
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम मान आ रहे है चंडीगढ़
चंडीगढ, 10 जनवरी (विश्ववार्ता) देश मे 2024 वर्ष लोकसभा चुनाव को लेकर काफी अहम होने वाला है जिसको लेकर राजनीति पूरी तरह से गर्माने लगी है। इसी बीच चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर दावा ठोक चुके हैं दिल्ली सीएम व आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल 21 जनवरी को चंडीगढ आ रहे है। वह यहां पर एक पब्लिक बैठक को संबोधित करेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रहेंगे। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले वह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से फीडबैक लेंगे। कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी के संबंध में बातचीत करेंगे।
चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के आने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए चंडीगढ़ के सह प्रभारी स्स् अहलूवालिया की तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में केजरीवाल के दौरे को लेकर हो रही चर्चा की गई। हालांकि अभी तक अरविंद केजरीवाल की जनसभा के लिए जगह तय नहीं की गई है। जगह चिह्नित करने के बाद पार्टी की तरफ से चंडीगढ़ प्रशासन से उसकी अनुमति मांगी जाएगी।
सीएम अरविंद केजरीवाल पिछले दिनों पंजाब की एक जनसभा में चंडीगढ़ की सीट पर दावा ठोक चुके हैं। उन्होंने अपने भाषण के दौरान पंजाब की सभी सीटों के साथ-साथ चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर चुनाव लडऩे और उसे जीतने की बात कही थी। उसी की तैयारी के लिए 21 जनवरी को वह कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी की उपलब्धियां को बताने का संदेश देंगे।























