
दिल्ली सरकार द्वारा बाइक-टैक्सी संचालित करने वाली कंपनियों के संबंध में दायर दो याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) राजधानी दिल्ली में ऐप आधारित टैक्सी बाइक सर्विस आगे जारी रहेंगी या नहीं इसपर आज सुप्रीम कोर्ट में फैसला हो जाएगा। दिल्ली सरकार के ओला-ऊबर और रैपिडो जैसी ऐप बेस्ड टैक्सी और बाइक पर रोक के आदेश पर देश की शीर्ष अदालत सुनवाई करेगी। अदालत की ओर से जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस राजेश बिंदल इस मामले पर अपना फैसला देंगे।
असल में दिल्ली सरकार ने ओला-ऊबर और रैपिडो जैसी कैब एग्रीगेटर कंपनियों पर रोक का आदेश दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने रैपिडो और उबर को दोपहिया गैर-परिवहन वाहनों के संचालन पर अंतिम नीति की अधिसूचना जारी होने तक राष्ट्रीय राजधानी में संचालन की अनुमति दी थी।





















