दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने की पहली गिरफ्तारी
चंडीगढ़, 28 सितंबर (विश्ववार्ता) बडी खबर आ रही है कि सीबीआई ने मुंबई की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘ओनली मच लाउडर’ के पूर्व सीईओ बिजनेसमैन विजय नायर को दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं ‘आप’ की नेता आतिशी ने कहा कि विजय नायर आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज हैं। दिल्ली के 2020 और पंजाब के 2022 के चुनावों में वह कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी के इंचार्ज रहे हैं। लेकिन फिर भी आबकारी मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि विजय नायर गुजरात के चुनावों का कम्युनिकेशन, मीडिया और सोशल मीडिया देख रहे थे।