
दिल्ली शराब घोटाला मे ईडी की बडी कार्रवाई
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व सीएम की बेटी को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्ववार्ता) दिल्ली शराब घोटाला मे ईडी ने बडी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर की बेटी के कविता को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। ईडी की कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। शुक्रवार को हैदराबाद में बीआरएस नेता के कविता के परिसरों पर तलाशी लेने के बाद कविता को पहले हिरासत में लिया गया। बाद में कविता को गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी के सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी कविता से दिल्ली में पूछताछ करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने कविता को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की।
बतां दे कि सुप्रीम कोर्ट से गत दिन ही कविता को बड़ी राहत भी मिली थी। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को यह निर्देश दिया कि वो 20 मार्च तक कविता को पेशी के लिए समन ना भेजें और गिरफ्तारी से भी छूट दी गई. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कविता को ईडी किस मामले में तेलंगाना से दिल्ली लेकर आ रही हैं. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने आज साफ किया कि वो बार-बार इस तरह कविता की राहत को आगे नहीं बढ़ाएंगे. मामले की अगली सुनवाई अब 19 मार्च को होगी।
तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के कविता को ईडी की टीम हैदराबाद हवाई अड्डे लेकर पहुंची। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कविता से दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी के बाद ईडी उन्हें दिल्ली ला रही है।





















