
इस वक्त की बडी खबर
दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह हुए कोर्ट में पेश
चंडीगढ, 10 जनवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए है। जानकारी के लिए बतां दे कि संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की आज न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म हो रही है। जिसके चलते दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।
बीते दिनों आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आगामी राज्यसभा चुनाव में नामांकन फॉर्म दाखिल करने के लिए व्यक्तिगत रूप से आने की अनुमति दी थी। इससे पहले अदालत ने जेल अधीक्षक को चुनाव के संबंध में अंडरटेकिंग, नामांकन फॉर्म और अन्य सहायक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर की अनुमति देने का निर्देश दिया था।
दिल्ली शराब नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह फिलहाल जेल में हैं। संजय सिंह को उत्पाद नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चार अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को मौद्रिक लाभ हुआ।
संजय सिंह पर मामला क्यों दर्ज हुआ ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग मामला सीबीआई की एफआईआर से निकला था। सीबीआई और ईडी के मुताबिक, दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित फायदा पहुंचाया गया।
आरोप है कि संजय सिंह ने नीति बनाने और उसे लागू करने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही कुछ शराब निर्माताओं, होलसेलर्स और फुटकर विक्रेताओं को लाभ पहुंचाया गया। गिरफ्तारी के बाद ट्रायल कोर्ट ने संजय सिंह को श्वष्ठ की कस्टडी में भेज दिया। 13 अक्टूबर को उन्हें 27 अक्टूबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया था।
मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लग चुका है। घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में उनकी जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने समीक्षा याचिकाएं खारिज की थीं।























